{"_id":"5e986d558ebc3e76a112c417","slug":"quarantined-siddharthnagar-news-gkp3482133123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी वाहन पर ला रहा था सवारी, चालक सहित सभी क्वारंटीन किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी वाहन पर ला रहा था सवारी, चालक सहित सभी क्वारंटीन किए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी वाहन पर ढो रहा था सवारी, चालक सहित सभी क्वारंटीन
कार्यकारी अभियंता जल निगम के वाहन से चालक ढो रहा था सवारी
फैजाबाद से आने वाले चार लोगों में एक होमगार्ड भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जल निगम के कार्यकारी अभियंता के अनुबंधित वाहन से फैजाबाद से सवारी लेकर आ रहे चालक को बृहस्पतिवार दोपहर डिड़ई चौकी की पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन में एक होमगार्ड भी सवार था। पुलिस ने सभी को क्वारंटीन में भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एक्सईएन जल निगम पवन कुमार यादव के लिए एक वाहन किराए पर हायर है। वाहन चालक मंजूर अहमद निवासी हरदिया गीडा जनपद गोरखपुर एक्सईएन से बुधवार शाम को यह कह कर निकला था कि वह जिले में ही वाहन से कहीं जा रहा है। सुबह 10 बजे तक आ जाएगा। एक्सईएन ने उसे जाने की अनुमति दे दी थी। वह जिले में न जाकर वाहन पर लगे पास के सहारे फैजाबाद चला गया। वहां से बृहस्पतिवार को बांसी के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी जमाल अहमद, जमाल अहमद की पत्नी सीबा बानो, रुखसाना पुत्री शौकत अली और होमगार्ड जवान दिलीप कुमार श्रीवास्तव को बैठा कर ला रहा था। वाहन बांसी कोतवाली क्षेत्र के डिड़ई चौकी के पास पहुंची थी। गाड़ी में सवारियों को देखकर चौकी प्रभारी डिड़ई भानू प्रताप सिंह ने रोक लिया। पूछताछ करने के बाद सभी को क्वारंटीन हाउस में भेज दिया। डिड़ई चौकी इंचार्ज भानू सिंह ने बताया कि चालक सहित सभी को क्वारंटीन कर दिया गया।
एसपी विजय ढुल ने बताया कि वाहन से आ रहे लोगों की जांच का जिम्मा एसडीएम बांसी और सीओ को दिया गया है। वाहन सवार सभी पांच लोगों को क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।