{"_id":"626194086e69320716080744","slug":"qr-code-will-be-in-cbse-admit-card-siddharthnagar-news-gkp4341741199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के प्रवेशपत्र पर अंकित होगा क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई के प्रवेशपत्र पर अंकित होगा क्यूआर कोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के प्रवेशपत्र पर अंकित होगा क्यूआर कोड
डुमरियागंज। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं दो टर्म में हो रही हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीबीएसई ने पहली बार क्यूआर कोड के आधार पर छात्रों को केंद्र में प्रवेश देने का निर्णय लिया है।
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर अमित भट्ट ने बताया कि यह क्यूआर कोड छात्र के प्रवेश पत्र पर अंकित होगा। स्कूल के गेट पर छात्र के प्रवेश पत्र का क्यूआर कोड स्कैन होगा। इसके बाद ही छात्र व छात्रा को एंट्री मिलेगी। सीबीएसई की टर्म टू की 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 15 जून को संपन्न होगी। संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। इसके अलावा सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगाना होगा। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य की गई है। क्यूआर कोड के आधार पर केंद्र में प्रवेश से कोई भी फर्जी ढंग से कालेज परिसर प्रवेश नहीं कर सकेगा। खास बात यह कि सीबीएसई ने टर्म वन के आधार पर भी टर्म टू के लिए रोल नंबर एक ही रखा है।