Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PWD guest house built during the British colonial era to undergo a transformation

Siddharthnagar News: अंग्रेजी शासनकाल में बने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का होगा कायाकल्प

Sun, 29 Nov 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
PWD guest house built during the British colonial era to undergo a transformation
- उसका बाजार में बनेगा चार सूट वाला आधुनिक अतिथि गृह, निर्माण के लिए 103.50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/उसका बाजार। अंग्रेजी शासनकाल में निर्मित उसका बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का कायाकल्प होगा। करीब 167 साल पुराने जर्जर भवन के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार सूट वाला नया अतिथि गृह बनाया जाएगा। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी की पहल पर प्रस्तावित निर्माण के लिए शासन ने 103.50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 22 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर उसका बाजार निरीक्षण भवन की जर्जर स्थिति से अवगत कराया था। उन्होंने बताया था कि इसका निर्माण करीब वर्ष 1859 में हुआ था। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण भवन जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। उन्होंने इसके स्थान पर नए अतिथि गृह के निर्माण की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्ल्यूडी के बस्ती क्षेत्र कार्यालय के माध्यम से अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड ने 179.76 लाख रुपये का आगणन तैयार कर शासन को भेजा। शासन के लोक निर्माण अनुभाग-5 स्तर पर प्रस्ताव का परीक्षण किया गया। इसके बाद निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 103.50 लाख रुपये अवमुक्त किए गए। धनराशि जारी होने से जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन कस्बा उसका बाजार अंग्रेजी शासनकाल में प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के साथ राजनीतिक गतिविधियों का भी केंद्र रहा है। कस्बे के महत्व को देखते हुए अंग्रेजों ने यहां रेस्ट हाउस का निर्माण कराया था। आजादी के बाद भी इस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी समेत देश और प्रदेश के कई बड़े नेता ठहर चुके हैं। इसके पुनर्निर्माण से क्षेत्र में आने वाले अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य आगंतुकों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी। भाजपा नेता रामेश्वर पांडेय और सभासद मयंक पांडेय ने अतिथि गृह के पुनर्निर्माण की स्वीकृति पर खुशी जताई है।

सड़कों के निर्माण की भी है कार्ययोजना
शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मई 2026 में भेजे गए पत्र में अनुसूचित बसावट योजना के तहत क्षेत्र की कई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भी दिया है। इसमें एनएच-730 पर मेहदिया खुर्द संपर्क मार्ग से रेहरा तक दो किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़क, रेहरा से दीनापुर होते हुए तुनियहवा तक तीन किलोमीटर सड़क और हंसरामपुर संपर्क मार्ग से सेमरहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक एक किलोमीटर सड़क निर्माण शामिल है।
इसके अलावा बृजमनगंज मार्ग से कटहा संपर्क मार्ग पर अमरपुर और श्रीनगर होते हुए बरदहा प्राथमिक विद्यालय तक, सोहास लोटन से कटहा वाया इमिलिहा संपर्क मार्ग से परसपुर तक, कोटिया सेमरा संपर्क मार्ग से झुडिया प्राथमिक विद्यालय तक तथा सेमरा मरवटिया से कोटिया तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है। इन प्रस्तावों पर सुरेंद्र पांडेय, अमन सिंह, मनीष कुमार पांडेय, रवि, राहुल दुबे और पंकज अग्रहरि ने खुशी जताई है।


नगर पंचायत उसका बाजार में स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व है। इसका पुनर्निर्माण जरूरी था। इसके साथ ही क्षेत्र में कई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भी दिया गया है। इनके बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
- ध्रुव कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed