फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Public will send bicycle parts to Saifai on June 4

Siddharthnagar News: चार जून को साइकिल के पुर्जे को सैफई भेजेगी जनता

Tue, 21 May 2024 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Public will send bicycle parts to Saifai on June 4
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बर्डपुर(सिद्धार्थनगर)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चार जून को रिजल्ट आने के बाद जनता साइकिल के पुर्जे खोलकर सैफई भेज देगी। उन्होंने दावा किया कि जहां पांचवे चरण का मतदान हो रहा है। कमल का बटन खटाखट दब रहा है। इसी के साथ विपक्ष की विदाई भी फटाफट हो रही है।
सोमवार को बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा डिप्टी सीएम ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन हुआ था। सपा की साइकिल गुंडागर्दी का प्रमाण पत्र देती है। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी की फैक्ट्री को बंद करने की ताकत आपके हाथ में है। पता नहीं चलता था कि कब किसकी दुकान-जमीन पर कब्जा हो जाए। जिस गाड़ी में सपा का झंडा होता था, माना जाता था कि उसमें गुंडा बैठा होगा। आज किसी की हिम्मत नहीं है कि वह जमीन कब्जा कर सके। जब से सपा गई तब से सुकून है।
विज्ञापन

राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह राष्ट्र मंदिर है। न्योता देने के बाद भी निमंत्रण ठुकरा दिया। ऐसे लोगो को ठुकराया जाना चाहिए। मौर्या ने केंद्र और प्रदेश सरकार की तारीफ करत हुए कहा कि हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर मोदी ने जो कहा वह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed