फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Provincial competition dominated promising Sohrtgdh

प्रांतीय स्पर्धा में छाए शोहरतगढ़ के होनहार

Fri, 07 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Provincial competition dominated promising Sohrtgdh
शोहरतगढ़़ के ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुई शिशु मंदिर स्कूल की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर के होनहारों ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीता। सरस्वती विद्या मंदिर के आठ विद्यार्थियों को प्रथम स्थान पाने पर गोल्ड मेडल व शील्ड, चार को द्वितीय स्थान मिलने पर सिल्वर मेडल व स्मृति चिह्न व तीन विद्यार्थी को तृतीय स्थान के साथ सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बाल वर्ग विज्ञान प्रदर्श में कविता, अर्चिता रावत, मनीषा कसौधन को प्रथम व आस्था वर्मा को तृतीय, किशोर वर्ग में विशाल चौधरी को प्रथम, मुकेश जायसवाल व शुभम मोदनवाल को द्वितीय, शचि मिश्रा व हृदयेश शुक्ल को तृतीय स्थान मिला। वैदिक गणित पत्र वाचन बाल वर्ग में अंकिता को प्रथम, गणित प्रदर्श बाल वर्ग में मानवी को प्रथम, गणित प्रदर्श किशोर वर्ग में कार्तिकेय पांडेय को द्वितीय, विज्ञान पत्र वाचन किशोर वर्ग प्रवीण चौधरी प्रथम, विज्ञान प्रयोग बाल वर्ग में विवेक कांदू को प्रथम व किशोर वर्ग संदीप प्रजापति को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान मेला का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राचीन एवं अर्वाचीन उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ उनमें सांस्कृतिक, संस्कारिक, मानसिक, वैज्ञानिक नवाचार्य, अन्वेषण व संश्लेषण प्रवृत्ति का विकास करना है। इस दौरान खेल प्रमुख अरुणेश मणि त्रिपाठी, सहायक खेल प्रमुख सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, कृष्णदत्त शुक्ल, महेंद्र मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, संतोष मिश्र, उदयनरायन पांडेय, कृष्ण मोहन, विनोद श्रीवास्तव, हेमंत उपाध्याय, महेश्वर दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed