{"_id":"66f701f7a21161f7ce09f0d4","slug":"providing-safe-food-is-priority-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-124800-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम के कैंप कार्यालय पर हुई। डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. ने कहा कि जनसामान्य को सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थों तथा गुणवत्तापरक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाएगा।
इसके लिए असुरक्षित, अधोमानक खाद्य पदार्थों तथा नकली व अधोमानक दवाओं की रोकथाम संबंधी समस्त आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खाद्य पदार्थों एवं औषधियों में मिलावट और अधोमानक के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दिए जाने के लिए महत्वपूर्ण सूचना एवं तथ्यों को प्रचारित कराया गया है। शासन स्तर से चलाए जाने वाले विशेष अभियानों के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की जाती है।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि त्योहारों के मद्देनजर मिष्ठान की बड़ी दुकानों पर छापा मारें। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका विंध्याचल उपस्थित रहे। संवाद