{"_id":"1cd181f8742b32068381ebea3ce49679","slug":"protests-to-bolster-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर के लिए लोगों में हायतौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर के लिए लोगों में हायतौबा
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन विकास खंड के रसोई गैस की ग्रामीण वितरण एजेंसी के उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के कई दिनों बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।
वहीं, हित पूरा करने वालों को बगैर मशक्कत के आपूर्ति दी जा रही है। लोटन ब्लॉक में गैस की समस्या को देखते हुए लोटन में गैस वितरण के लिए सरकार ने एजेंसी स्थापित कराया ताकि क्षेत्रीय लोगों को आसानी से गैस मिलता रहे।
यहां गैस एजेंसी होने का लाभ लोगों को समुचित ढंग से लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे गैस पाने के लिए लोगों को नाकों चना चबाना पड़ता है। पर्ची कटाने के बावजूद भी कई दिनों तक गैस नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
पड़ोस के महराजगंज के कई गांव के लोगों को फर्जी आईडी लगाकर गैस कनेक्शन दे दिया गया है। गैस के लिए पर्ची कटाने के लिए कोई स्थाई जगह फिक्स नहीं है।
एजेंसी पर लाइन लगाने के बाद देर शाम तक पर्ची न मिलने से मायूस हो कर उपभोक्ता वापस चले जाते हैं। ठोठरी निवासी साबिरा खातून का कहना है कि पर्ची रहने के बावजूद भी महीनों से गैस के लिए इंतजार करना पड़ता है। इससे महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि बिचौलियों की सक्रियता से आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रहा। रामकुमार का कहना है कि दो माह से हम बराबर पर्ची के लिए लाइन लगाते हैं, मगर अब तक पता नहीं चला कि पर्ची कब कटती है।
थक हार कर गैस का आस छोड़ दिया हूं। समय से सब्सिडी भी खाते नहीं भेजा जाता है। उपभोक्ता संजू, रविंद्र सिंह, अशर्फी, रामजी, प्रभात, प्रकाश, मनोज, विशनु, राकेश, मनीषा आदि ने वितरण व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि एजेंसी के संबन्ध में कोई भी शिकायत अभी नहीं मिली है। फिर भी अपने स्तर से जांच कराएंगे। कमियां मिली तो विधिक कार्रवाई होगी। गैस कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर से भी इस बारे में बात की जाएगी।