फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest on dm, sp aawas

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

Sun, 24 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
protest on dm, sp aawas
महिलाओं को खींचकर ले जाते पुरुष पुलिस। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- अशोक मार्ग पर एक घंटे तक आवागम रहा प्रभावित
- उसका थानाक्षेत्र के छितरापार गांव में भूमि विवाद में घायल युवक की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के छितरापार गांव में मारपीट में हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा रविवार को फूट गया। आरोपी एवं पूर्व प्रधान पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजन डीएम व एसपी आवास के सामने अशोक मार्ग पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। पीड़ितों ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं स्थानीय पुलिस के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते रहे। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन में पुलिस एवं परिजन शव को एक-दूसरे खींचते नजर आए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को एंबुलेंस से गांव पहुंचाया। एडीएम उमाशंकर एवं एएसपी सुरेश चंद्र रावत के कार्रवाई के आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।

छितरापार गांव में भूमि को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में घायल धीरज (25) की इलाज के दौरान मेडिकल कॅलेज गोरखपुर में मौत हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने रविवार रात शव आते ही गांव से जिला मुख्यालय के लिए चल दिए। रास्ते में पुलिस के रोकने पर परसा के पास वाहन छोड़कर पैदल ही डीएम व एसपी आवास पहुंच गए। परिजनों ने शव को अशोक मार्ग पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां पर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करते देख पुलिस ने शव को हटाने के लिए परिजनों से छीनने लगे। पुलिस से शव छीनकर महिलाओं ने दूसरे किनारे रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि डीएम एवं एसपी मौके पर आकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दे। वहां मौजूद ग्रामीणों को पुलिस ने पुलिस वाहन में बैठाकर मौके से हटाया। पुलिस ने शव को एंबुलेंस से गांव भेज दिए और महिलाओं को भी मौके से हटा दिया। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, जमीनी विवाद एवं पुलिस की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed