फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest in colectrate

एसडीएम की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

Mon, 04 Apr 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest in colectrate
कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देते कलेक्ट्रेट कर्मचारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एसडीएम की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील कर्मी की पिटाई से मौत मामले में आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट का गेट बंदकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर आरोपी एसडीएम की बर्खास्त करने, मृतक के परिजन को मुआवजा दिए जाने की मांग की।

उत्तर प्रदेश मिनीस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, मंत्री दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष प्रेम सागर चौधरी ने कहा कि लालगंज तहसील कर्मी सुनील कुमार शर्मा की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील की सीना और गला दबाकर हत्या कर दी गई। जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने आरोपी एसडीएम के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने एवं आश्रित को सेवायोजित किए जाने की मांग की। इस दौरान शिवपूजन, रमाकांत पांडेय, राजाराम, दिलीप कुमार, पुरूषोत्तम लाल, रामविलास, आलोक कुमार, उपाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार मिश्र, विवेक कुमार श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र मिश्र, पीतांबर यादव, उत्कर्ष सिंह, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed