फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest for arresting

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Apr 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
protest for arresting
पीडब्ल्यूडी में हुई मारपीट के बाद धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय में मारपीट का मामला
- पुलिस ने दर्ज किए हैं तीन मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय में सोमवार शाम हुई मारपीट मामले में मंगलवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने घायल कर्मचारी कुशल पाठक पर हमला करने वालों पर केस दर्जकर गिरफ्तार करने की मांग की। उनका आरोप था कि पुलिस ने अब तक घायल कर्मचारी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
धरना को संबोधित करते हुए पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि कनिष्ठ सहायक कुशल पाठक के साथ बाहर से आए ठेकेदारों ने मारपीट की। बाहर से आए हमलावरों ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय में उत्पात मचाया और बिना किसी कारण के ही कर्मचारी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने घायल कर्मचारी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, जिलायक्ष चंद्रभान, मंत्री राजन पांडेय ने कहा कि अगर जल्द हमलावरों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ज्ञानेश्वर पांडेय, पारसनाथ, परवेज अहमद, जलालुद्दीन, इजहार अहमद, आनंद मिश्र, हनुमान प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, श्रीकांत द्विवेदी, सीताराम, आदित्य श्रीवास्तव, सौरभ व अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भी दिया धरना
डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भी धरना देकर अवर अभियंता तैयब अंसारी से अभद्रता करने के मामले में एक स्थानीय ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था एक स्थानीय ठेकेदार ने अवर अभियंता को जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्रता की। इस दौरान अध्यक्ष आशीष सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, कर्मचारी नेता अनिल सिंह, सीपी सिंह, एके दूबे, चंद्रसेन प्रताप सिंह, प्रवेश सिंह, पवन कुमार यादव, अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।
-------------
घायल ठेकेदार पर भी दर्ज हुआ दो मुकदमा
पीडब्ल्यूडी ऑफिस पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें अवर अभियंता तैयब अंसारी और बस्ती के ठेकेदार के कर्मचारी बस्ती निवासी विष्णुदयाल की तहरीर पर घायल ठेकेदार सूर्य प्रकाश चौबे पर दो मामले दर्ज किए हैं। जबकि एक में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश चौबे की तहरीर पर बस्ती जिले के निवासी ठेकेदार तेज प्रताप सिंह उर्फ सुड्डू, बब्बू सिंह, उसके दो प्राइवेट बाउंसर व सरकारी गनर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

वहीं, पीडब्ल्यूडी ऑफिस में हुई मारपीट में ठेकेदार सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी का कहना है कि विपक्षियों ने उन्हें रायफल की बट से मारते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी बीच कर्मचारी कुशल पाठक बीच-बचाव करने लगे तो उन्हें रायफल की बट से मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं, लेकिन घायल कर्मचारी के तरफ से कोई केस दर्ज नहीं किया। इसी कारण नाराज कर्मचारी आंदोलन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed