{"_id":"6585cfc1a02cc5d8dd0646c7","slug":"protest-against-suspension-of-opposition-mps-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-10249-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में किया प्रदर्शन
Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में इंडिया गठबंधन ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक पर विरोध जता रहे विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन ने प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से सांसदों को निलंबित कर विपक्ष का दमन कर रही है। विपक्ष के आवाज को दबाने के लिए उठाया गया कदम सरकार के लिए घातक होगा।
वहीं सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि 142 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सपा नेता इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा विपक्ष का दमन करने पर उतर गई है। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, कमाल खान, मोनू दुबे, सुरेश यादव, चिनकू यादव, खुर्शीद अहमद खान, अनीता द्विवेदी, कमरूज्जमा आदि मौजूद रहे।