फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest against pandal replacement

Siddharthnagar News: दुर्गा पूजा पंडाल का स्थान बदलने पर प्रदर्शन

Fri, 13 Oct 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
protest against pandal replacement
पथरा क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहे पर दुर्गा पूजा पंडाल के स्थान परिवर्तन के विरोध ग्रामीणों ने वि
फोटो- है
विज्ञापन

पथरा थाना क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहे का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के तिगोड़वा चौराहे पर प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल के स्थान परिवर्तन के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विवादित स्थल पर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार विंद्रेश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर शनिवार दोपहर तक अंतिम फैसला होने का आश्वासन दिया तो प्रदर्शन कारी शांत हुए।

तिगोड़वा चौराहे पर बीते तीन दशकों से दुर्गापूजा का आयोजन होता आया है। पिछले साल गांव की गाम प्रधान सुनीता देवी ने दुर्गा पूजा पंडाल वाली जगह को अपनी निजी भूमि बताते हुए वहां से पंडाल हटाने की मांग की थी। तब प्रशासन ने किसी तरह से उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित करवा दी थी। उसकी बल्ली अब भी गड़ी है।
विज्ञापन

अब इस साल भी आयोजक वहीं प्रतिमा स्थापित करने पर अड़े हैं। स्थानीय प्रशासन ने उस स्थान को विवादित मानते हुए उसके बगल में दुर्गापूजा पंडाल बनाने की अनुमति दी है। आयोजक शेषराम का कहना है कि अभी सुनीता देवी का दावा मंडलायुक्त के यहां विचाराधीन है। ऐसे में फैसला होने तक परंपरागत तरीके से हो रही दुर्गा पूजा में बाधा न उत्पन्न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, नायब तहसीलदार ने इस संबंध में शनिवार को निर्णय का आश्वासन दिया है। इस दौरान थानाध्यक्ष मीरा चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिओम कुशवाहा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed