फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   protest against mla

विधायक का पुतला फूंककर जताया विरोध

Sat, 12 Mar 2022 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
protest against mla
बर्डपुर में डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून का पुतला जलाते लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विधायक का पुतला फूंककर जताया विरोध
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शनिवार को लोगों ने डुमरियागंज विधायक का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया।
भगवा रक्षा वाहिनी व भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चिल्हिया क्षेत्र के गौरा बाजार में डुमरियागंज से नवनिर्वाचित विधायक का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज चौबे ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। भगवा रक्षा वाहिनी के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मिश्र ने सरकार से अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर मनोज गुप्त, आदित्य प्रजापति, मुकेश वर्मा, कमलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

उस्का बाजार कस्बा के तेतरी चौराहे पर शनिवार को आसपास के लोगों ने डुमरियागंज की नवनिर्वाचित विधायक का प्रतीकात्मक पुतला फूंक नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। डुमरियागंज में राष्ट्र विरोधी नारा लगाने व एक धर्मस्थल को क्षति पहुंचाने पर नाराजगी जताई। नवलकिशोर पांडेय ने कहा कि जिन प्रतिनिधियों के समर्थक ऐसा कार्य करते हैं उनका निर्वाचन रद्द करने की कार्रवाई चुनाव आयोग को करनी चाहिए। इस अवसर पर भीम पाण्डेय, राहुल कन्नौजिया, मोचन, राजेंद्र दुबे, संजय त्रिपाठी, नाथू हरिजन, सत्यप्रकाश शाही, मदन जायसवाल, छोटू पाण्डेय, पवन पाण्डेय, पवन जायसवाल, रामू हरिजन, मंटू विश्कर्मा,यमुना गौंड़, दिलीप जायसवाल, सुनील कुमार, कृष्णकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed