{"_id":"653422802415f93d710796a4","slug":"protest-against-kotedar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6977-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 22 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के गोहर गांव के कार्डधारकों में गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के गोहर गांव में सरकारी राशन की दुकान से नियमित राशन न मिलने पर कार्डधारकों में आक्रोश है। शनिवार को कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही नियमित राशन नहीं मिलने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा नियमित राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। साथ ही राशन तौल में कटौती की जा रही है।
गांव के फैमु, गायत्री देवी, सुनीता, आरती देवी, सरस्वती, कमली, शकुंतला देवी, सरिता, माता राम, सूरज, छोटू, अजय, घिसियावन, राधेश्याम आरोप लगाया है कि कोटेदार द्वारा राशन वितरण करने के पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है। उसके बाद राशन लेने के लिए दूसरे दिन बुलाया जाता है। दूसरे दिन जब कार्डधारक दुकान राशन पर लेने पहुंचता है तो यह कह कर टाल दिया जाता है कि राशन खत्म हो चुका है।
बताया कि यह खेल कोटेदार द्वारा कार्डधारकों के साथ विगत कई महीनों से किया जा रहा है। इससे कार्डधारकों में आक्रोश है। इस संबंध में ब्लॉक पूर्ति अधिकारी मिठवल अर्चना सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जाएगी अगर कार्डधारक को समय से राशन नहीं मिल रहा है तो कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।