{"_id":"629659fc69b4da53c44f8679","slug":"protest-against-inflation-memorandum-submitted-to-adm-siddharthnagar-news-gkp4388161165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का किया विरोध, एडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का किया विरोध, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के छतहरा कार्यालय पर जनसमस्याओं के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते मार्क्सवादी कम्युनि?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई का किया विरोध, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के छतहरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने भाईचारा बनाओ गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यकर्ता उसके बाद कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित छह मांगों को ज्ञापन एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर बढ़ती महंगाई व अन्य समस्याओं का विरोध करते हुए कामरेड सैयद अली की अध्यक्षता में भाईचारा गोष्ठी का आयोजन हुआ। कामरेड सैयद अली ने कहा की बढ़ती महंगाई वह भ्रष्टाचार से नागरिक परेशान हैं। मार्क्सवादी नेता व जिलामंत्री सीपीआईएम श्यामलाल शर्मा ने कहा कि गरीबों, मजदूरों व नागरिकों के हक की लड़ाई मार्क्सवादी कार्यकर्ता लड़ने में पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार को बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
गोष्ठी में विचार-विमर्श के बाद डीजल, पेट्रोल, दवा व खाद्य सामग्रियों पर बढ़ रही महंगाई पर रोक लगाने, सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा सुविधा को ठीक कराने, गरीबों व अनुसूचित जाति के लोगों तथा अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बंद किए जाने, समाज में भाईचारगी व सौहार्द को कायम रखने सहित अन्य मांगों के समर्थन में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रमिला विद्रोही, पूर्णमासी, सावित्री, रामसेवक गुप्ता, अनवारुल्लाह, त्रिभवन यादव, केशवराम, जोगिंदर राम आदि मौजूद रहे।