{"_id":"6a88a06817769e902d03304b","slug":"promotion-of-mediation-campaign-intensifies-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163226-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मध्यस्थता अभियान का प्रचार तेज, वादकारियों से सुलह योग्य मामले भेजने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मध्यस्थता अभियान का प्रचार तेज, वादकारियों से सुलह योग्य मामले भेजने की अपील
Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में एक अगस्त से 30 दिसंबर 2026 तक ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सुलह योग्य मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण कराने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेंद्र नाथ ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय के निर्देशन में जिलेभर में बैनर, पोस्टर और हैंडबिल के माध्यम से लोगों को मध्यस्थता की उपयोगिता से अवगत कराया जा रहा है। तहसीलों में तैनात पराविधिक स्वयंसेवक सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार सामग्री चस्पा कर रहे हैं और आमजन को अभियान की जानकारी दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित व सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराना है। मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, उपभोक्ता विवाद, संपत्ति बंटवारा, बेदखली, भूमि अधिग्रहण, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस और अन्य उपयुक्त दीवानी व आपराधिक मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
सचिव ने जनपद के वादकारियों व आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने सुलह योग्य मामलों को मध्यस्थता केंद्र, सिद्धार्थनगर में संदर्भित कराकर अभियान को सफल बनाएं।