{"_id":"629a4e9098b99257822535b7","slug":"progress-siddharthnagar-news-gkp4391461153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॅरियर काउंसिलिंग से युवाओं को मिलेगा तरक्की का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॅरियर काउंसिलिंग से युवाओं को मिलेगा तरक्की का रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॅरियर काउंसिलिंग से युवाओं को मिलेगा तरक्की का रास्ता
- सेवायोजन विभाग युवाओं को भविष्य के प्रति जागरूक करने के लिए चलाएगा कार्यक्रम
- किस दिशा में जाने से बेहतर होगा भविष्य विशेषज्ञ देंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शिक्षित होने के बाद युवा किस दिशा में काम करें, जिससे उनकी तरक्की हो सके। इसके लिए जिले के इंटर कॉलेज, महाविद्यालय और तकनीकी शिक्षा के कॉलेज में कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें युवाओं को रूझान के हिसाब से किस क्षेत्र में जाकर वह बेहतर कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें विशेषज्ञ जानकारी देंगे। जुलाई माह में शैक्षिक संस्थानों के खुलते ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।
पढ़ाई कर शिक्षित होने के बाद भी सही दिशा और जानकारी न मिलने के बाद आज युवा बेरोजगार घूमने को विवश हैं। तमाम संभावनाओं के बावजूद, उसे एक मार्गदर्शक की ओर से भविष्य के बारे में जानकारी न मिलने के कारण वह पीछे छूट जा रहा है। युवाओं को भविष्य चुनने के लिए सेवायोजन विभाग कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम चलाएगा। इंटर कॉलेज, महाविद्यालय और तकनीकी शिक्षण संस्थान में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विभागीय अधिकारी के साथ ही विभिन्न क्षेत्र में अच्छा करके मुकाम हासिल करने वाले विशेषज्ञ शिक्षा ग्रहण करने के बाद क्या करना है, जिससे भविष्य सुनहरा हो सके। इसके बारे में उन्हें जागरूक करेंगे। जुलाई माह में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभागीय कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि कॅरियर काउंसिलिंग के लिए शैक्षिक संस्थानों में कार्यक्रम चलाया जाना है। इसकी रूपरेखा चलाई जाएगी।
---
एक वर्ष में 40 कार्यक्रम करेगा विभाग
सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम को एक वर्ष में कम से कम 40 शैक्षिक संस्थानों में हर हाल में किया जाना है। उससे अधिक कार्यक्रम करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसमें सरकारी के अलावा निजी क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करने वाले कार्यक्रम में पहुंचकर जानकारी देंगे।
विज्ञापन
---
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए करेंगे
कॅरियर काउंसिलिंग में जिस शैक्षिक संस्थान में कार्यक्रम लगेंगे, वहां के बच्चों का पूरा डाटा जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता सहित अन्य जानकारी विभाग की ओर से रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। जब रोजगार मेला आयोजित होगा तो उन्हें शामिल होने के लिए बुलाया भी जाएगा जो इच्छुक होंगे।