{"_id":"606c97698ebc3e5916635ef1","slug":"progress-is-possible-only-from-education-angad-siddharthnagar-news-gkp3910701165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार युक्त शिक्षा से ही देश की प्रगति संभव है- प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार युक्त शिक्षा से ही देश की प्रगति संभव है- प्रधानाचार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा से ही प्रगति संभव है : अंगद
जयकिसान इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों में ड्रेस वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। राष्ट्रीय एकता की भावना के विकास में एनसीसी का अपना अहम योगदान है। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक संस्कार व देशप्रेम की भावना, आपसी भाईचारा और सहयोग का विकास प्रत्येक छात्रों में एनसीसी प्रशिक्षण में प्राप्त होता है। यह बातेें पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने जयकिसान इंटर कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स के ड्रेस वितरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने उपस्थित छात्रों को वर्दी के महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद ने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा से ही देश की प्रगति संभव है। सभी कैडेट्स ईमानदारी पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए देश के विकास में अपना योगदान दें। इस दौरान पर सीटीओ सतीश सिंह, अरविंद सिंह, ऊषा मिश्र, नित्यानंद, रमेश सिंह, अंबुज पटेल, आशुतोष प्रकाश, अजय कुमार, सूर्यप्रताप शुक्ल, जीना मद्देशिया, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम सारिका मिश्र, वंदना गुप्ता, प्रिया यादव, दुर्गेश लोधी, संकेत प्रजापति सहित 25 छात्रों को एनसीसी ड्रेस वितरित किया गया।