फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   programm conduct in itwah chc

स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान दे रही है योगी सरकार : सांसद

Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
programm conduct in itwah chc
सीएचसी टीकाकरण अभियान के तहत सीएचसी इटवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पा - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान दे रही है योगी सरकार : सांसद
विज्ञापन

- सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत इटवा सीएचसी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत सीएचसी इटवा में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद ने सरकारी की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। पूर्व में 2017 में आई योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इंसेफेलाइटिस के प्रकोप को कम करने मे जहां सफलता हासिल की। वहीं, इस बार दोबारा प्रदेश में आई योगी सरकार स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। इस बार शिशु मृत्युदर कम करने, कोरोना को बेअसर करने व विकास खंड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने जा रही है। यही कारण है कि प्रदेश में 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें कोविड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सीएचसी इटवा में महिला चिकित्सक की कमी पूरी कर दी जाएगी। प्रसव के मामलों में हमारी माताओं व बहनों को जिला व मंडल मुख्यालयों पर जाना पड़ता है। लेकिन अब उन्हें यह सुविधा शीघ्र ही यही मिल सकेगी। यहां महिला चिकित्सक की नियुक्ति के साथ ही साथ आधुनिक प्रसव केंद्र की भी व्यवस्था की जाएगी। कोरोना महामारी के समय में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए सीएचसी इटवा में शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने टीकाकरण कक्ष का भी निरीक्षण किया और कर्मियों से टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीएमओ डॉ. अनिल चौधरी, डॉ. सौरभ, डॉ. वीके वैद्य, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. देवेश, डॉ. अजीत, अमित, कृष्णा मिश्र, ओपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed