Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Profit assessment of 102 schools from tomorrow

Siddharthnagar News: 102 विद्यालयों का निपुण आकलन कल से

Thu, 12 Feb 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Profit assessment of 102 schools from tomorrow
-सभी शिक्षक बच्चों का निपुण लक्ष्य एप पर रोज प्रैक्टिस टेस्ट कराते रहें : बीईओ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा-एक व दो में अध्ययनरत रैंडम वार चिह्नित विद्यार्थियों का निपुण आकलन 14 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसमें विद्यालय वार नामित डीएलएड प्रशिक्षु द्वारा निपुण आंकलन किया जाएगा। सभी शिक्षक बच्चों का निपुण लक्ष्य ऐप की प्रैक्टिस टेस्ट पर आकलन करते रहें। बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा एसेसमेंट टेस्ट में 102 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के तैयारी बैठक में बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कही।
उन्होंने कहा कि कक्षा-एक व दो के पाठ्यक्रम अनुसार शिक्षकों के प्रयोग के लिए गणित और हिंदी की आधारशिला क्रियान्वयन बुक लेट विकसित कर शिक्षकों को उपलब्ध कराई गई है। ताकि कक्षा-एक व दो में विद्यार्थियों की फाउंडेशनल लर्निंग को सुदृढ़ किया जा सके। बुक लेट में प्रिंट रिच सामग्री, गणित किट आदि के प्रयोग पर समझ और कौशल विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया गया है।
विज्ञापन

निपुण लक्ष्य ऐप पर प्रैक्टिस टेस्ट माड्यूल विकसित किया गया है। स्कूलों में बच्चों द्वारा निपुण लक्ष्य हासिल करने के सभी स्तर के मूल्यांकन की तैयारी की गई है। मूल्यांकन की जिम्मेदारी डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिली है। शासन की ओर से निपुण आकलन के लिए ब्लॉक में 102 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इसमें से 14 फरवरी को 44, 16 फरवरी को 46, 17 फरवरी को 12 विद्यालयों पर निपुण मूल्यांकन कार्य होगा। शिक्षक बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ उनके निपुण लक्ष्य ऐप पर अभ्यास कराएं, जिससे निपुण एसेसमेंट टेस्ट में शत-प्रतिशत मूल्यांकन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एआरपी अनूप कुमार सिंह, प्रफुल्ल त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, उमाशंकर पाठक, नृपेंद्र त्रिपाठी, अनंत प्रकाश राय, राहुल कुमार, रजनीश कुमार शुक्ल, प्रशांत कश्यप, आशुतोष कुमार सिंह, जावेद अहमद, राममिलन यादव, विनोद कुमार, सुनील कुमार शुक्ल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed