{"_id":"56ed91bc4f1c1b72118b46e9","slug":"productions-won-the-hearts-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तुतियों से बच्चों ने जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तुतियों से बच्चों ने जीता दिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बांसी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी ब्लॉक के प्रिंस शिक्षा सेवा समिति घघरवा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। चैतागीत, कौवाली, नाटक, एकांकी के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि लालचंद निषाद ने बच्चों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि शैक्षिक उत्थान के लिए कड़ी मेहनत और लगन जरूरी है। बच्चे और शिक्षक हमेशा श्रेष्ठ प्रयास करें। शिक्षकों का आह्वान किया कि वह बच्चों के लिए प्रेरक बनें।
जवाहर निषाद ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में यह विद्यालय बच्चों का भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समारोह में शबनम, पवन कुमारी, रीना, किरन, सविता, राहुल, दीनानाथ, रमेश, राजेश ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। बृजकिशोर त्रिपाठी, सुशील, श्रवण निषाद, पूजा यादव, पूजा त्रिपाठी, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रबंधक रामबुझारत आदि मौजूद रहे। संचालन विजय मिश्रा व प्रधानाचार्य उमेश चंद्र मिश्र ने आभार जताया।