फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Procession-e-Mohammadi will be taken out on Eid Miladunnabi

Siddharthnagar News: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जाएगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Thu, 28 Sep 2023 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Procession-e-Mohammadi will be taken out on Eid Miladunnabi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (बारावफात) के मौके पर बृहस्पतिवार को शहर सहित गांव- कस्बों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। ईदगाह आजादनगर सहित अन्य स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे और सिद्धार्थ तिराहे पर जलसा होगा। डुमरियागंज क्षेत्र के बेवा चौराहे से 10:30 बजे जुलूस निकलेगा, जो बस्ती मुख्य मार्ग होते हुए बैदौला चौराहे पर पहुंचेगा।
शहर में मुख्य जुलूस आजादनगर से निकलेगा, जो स्टेशन रोड, बांसी तिराहा होते हुए सिद्धार्थ तिराहे पर पहुंचेगा। जुलूस में मुल्क और मजहब का परचम लहराएगा। जुलूस में इंचार्ज मौलाना मसूद अकरम व अन्य उलेमाओं की तकरीर होगी। डुमरियागंज में सात किलोमीटर लंबे जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

जुलूस के संबंध में जुलूस के सदर मौलाना मकसूद अकरम ने बताया कि जुलूस अपने निर्धारित समय पर निकलेगा। बड़े वाहनों पर भीड़ न करने की हिदायत दी गई है। जुलूस पर निगरानी रखने व व्यवस्था देखने के लिए जिम्मेदार रजाकारों को कमेटी ने कार्ड भी जारी किया गया है। बैदौला चौराहे व सिकहरा में जुलूस के स्वागत के लिए एक भव्य गेट बनाया गया है। इसके अलावा बेवा डुमरियागंज मार्ग पर कई जगह बांस बल्ली के सहारे झंडे बैनर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डुमरियागंज प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि जुलूस को लेकर संबंधित कमेटियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। जुलूस के दौरान बाहरी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed