फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   problem of water

Siddharthnagar News: पानी के लिए एक माह तक तरसेगी शहर की 50 हजार आबादी

Sun, 16 Jun 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
problem of water
फोटो-
विज्ञापन

गांधी नगर स्थित ओवरहेड टैंक में नलकूप खराब होने से नहीं चढ़ पा रहा पानी
शहर के चार मोहल्लों में सात दिनों से हो रही पानी की किल्ल्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के गांधी नगर में स्थित ओवरहेड टैंक में नलकूप खराब होने से पानी नहीं चढ़ पा रहा है। इससे पांच मोहल्लों की 50 हजार से अधिक आबादी करीब एक महीने तक पानी के लिए जद्दोजहद करेगी। पिछले सात दिनों से नलकूप खराब होने से जल आपूर्ति बंद है। इस कारण इससे संबद्ध मोहल्लों के लोगों को अभी एक महीने और पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। पालिका इन मोहल्लों में वाटर टैंकर से लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है।
गांधी नगर मोहल्ले में स्थित ओवरहेड टैंक में पानी चढ़ाने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला नलकूप सात दिन पहले खराब होने से जाम हो गया। मोटर चलाने के बाद भी पानी नहीं निकल रहा है। इस कारण ओवरहेड टैंक में पानी नहीं भरने से लोगों को सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इससे इस ओवरहेड टैंक से संबद्ध गांधीनगर, कृष्णानगर, पूरब पड़ाव, इंदिरानगर मोहल्ले में जल आपूर्ति ठप है। इन मोहल्लों के जिन घरों में समरसेबल लगा है उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन अधिकांश आबादी जल आपूर्ति पर ही निर्भर होने से दिक्कत का सामना कर रही है।
विज्ञापन

यहां के लोगों को शुद्ध पानी के लिए नगर पालिका के वाटर टैंकर के मोहल्ले में आने का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को जब गांधीनगर मोहल्ले में पानी का टैंकर आया तो लोग कतार लगाकर पानी लेते दिखे। पूरब पड़ाव निवासी रमाकांत व अयोध्या का कहना है कि टोटी में पानी नहीं आने से वह पूरे दिन दूसरे घर के नल से पानी भरने को मजबूर रहे। वहीं, गांधी नगर निवासी कृष्णा गौड़ व मोहम्मद असलम ने कहा कि सुबह से ही दैनिक क्रिया के लिए पानी की जरूरत शुरू हो जाती है। वाटर टैंकर देर से आने के कारण कतार में लगकर पानी लेना पड़ रहा है, लेकिन तब भी जरूरत भर पानी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 लाख की लागत से होगा रिबोर
खराब हुए नलकूप की जगह नया नलकूप स्थापित करने के लिए नगर पालिका ने एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसके तहत ओवरहेड टैंक के पास ही दूसरी जगह पर नया बोरिंग करने के लिए 40 लाख रुपये की परियोजना तैयार की गई है। नए जगह बोरिंग होने से ही इस ओवरहेड टैंक से जल आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगा। हालांकि, कागजी प्रक्रिया के साथ ही मौके पर नलकूप स्थापित करने में एक माह का समय लगना तय है। तब तक इन मोहल्ले के लोगों को परेशानी झेलनी होगी।
------------------
मरम्मत का प्रयास रहा असफल
सात दिन पहले जब नलकूप में खराबी आई तो उसमें पतला पाइप डालकर कम क्षमता वाले मोटर से सप्लाई का प्रयास किया गया। इससे कुछ मात्रा में पानी आया, लेकिन उससे संबंधित मोहल्ले के सभी घराें में पानी सप्लाई नहीं हो पाने के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। शहरवासी सोनू मद्धेशिया, दुर्गा कसौधन, राकेश व शंभू का कहना है कि नगर पालिका को गर्मी के समय पानी का इंतजाम दुरुस्त रखने के लिए पहले से ही तैयारी करनी चाहिए

कई मोहल्लों में सूख रहे हैंडपंप
तेज धूप और गर्मी के चलते शहर के कई मोहल्लों में लोगों के घर स्थित निजी हैंडपंप सूखने लगे हैं। हालात यह है कि कई घरों में जब लोग सुबह उठकर हैंडपंप चलाते है तो वह सूखा मिलता है, तब उसमें पानी डालकर चलाने का प्रयास करते हैं। इसमें कुछ हैंडपंप तो पानी उगलने लगते हैं, लेकिन कई सूखे ही रहते हैं। सिविल लाइन निवासी मनोज, राकेश व संजय कहते है कि हैंडपंप सूखने के कारण मोटर चलाने से टंकी में पानी नहीं चढ़ रहा है, जिससे पानी की किल्लत के कारण सुबह से शाम तक की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
-------------------
ओवरहेड टैंक में पानी चढ़ाने के लिए नलकूप को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, गर्मी के मौसम से पहले ही नगर पालिका को लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने की तैयारी कर लेना चाहिए।
-पूर्णिमा सिंह, इंदिरानगर

गर्मी के मौसम में पानी सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए, जल आपूर्ति बाधित होने से परेशान होना पड़ रहा है, लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का जल्द इंतजाम होना चाहिए।

-द्वारिका, पूरब पड़ाव

गांधी नगर ओवरहेड टैंक की खराब हुए नलकूप के बदले में दूसरे जगह बोर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जल्द ही यहां पर दूसरा नलकूप स्थापित कर लोगों को सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
-गोविंद माधव, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed