{"_id":"624b27b2c3ba5100a540bab0","slug":"problem-in-roadways-siddharthnagar-news-gkp4321949162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से रोडवेज बस स्टैंड पर बैठना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी से रोडवेज बस स्टैंड पर बैठना मुश्किल
विज्ञापन
डुमरियागंज के राप्ती नदी सटे रोडवेज मार्ग पर जलाया गया कूड़ा। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी से रोडवेज बस स्टैंड पर बैठना मुश्किल
- मार्ग के किनारे डाले जा रहे कूड़े से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कस्बा में स्थित रोडवेज बस स्टैैंड के पास से गुजरने वाले मार्ग पर डाले जा रहे कूड़े के बदबू से यात्रियों को बैठना दुभर हो गया है। राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डुमरियागंज कस्बा में राप्ती नदी किनारे से रोडवेज होते हुए मालीमैंनहा, तेनुहार उर्फ कठौतिया समेत कई गांवों तक जाने वाले मार्ग की हालत कस्बा में ही बदहाल है। नगर के टीहुल चौरसिया, शकील अहमद, अंगद गुप्ता, संदीप, राकेश, दुर्गेश, गुड्डू आदि का कहना है कि इस मार्ग पर कूड़ा डाला जा रहा है। लगातार कूड़ा डालने से मार्ग किनारे कूड़े का ढेर लग गया है, जो मार्ग पर फैलने लगा है। इससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। दुर्गंध से मार्ग के पास लोगों के बैठने के लिए बने सीढ़ी और ध्यान केंद्र के पास खड़ा होना भी दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि तट पर इसी तरफ प्रत्येक रविवार को गंगा आरती का भी कार्यक्रम होता है। इसके बावजूद भी सड़क की दुर्दशा को नगर पंचायत प्रशासन नहीं सुधार रहा है।
इतना ही नहीं गंदगी के कारण सड़क किनारे बने शवदाह के लिए अंत्येष्टि स्थल का भी लोग इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। नगर वासियों ने यहां कूड़े डालने का विरोध किया था, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। लोगों ने प्रशासन से सड़क के बजाय अन्य स्थान पर कूड़ा निस्तारण की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि मालीमैंनहा के पास कूड़ा डंप करने के लिए यार्ड का निर्माण हो रहा है। उसके बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। हालांकि अब नगर का कूड़ा सुनसान जगह पर ही गिराया जा रहा है।
सड़क किनारे ही फूंक दिया कूड़े का ढेर
नदी से सटकर बने बंधे की रोड पटरी पर कूड़े का अंबार लगा है। जिसे नगर प्रशासन ने बिना लोगों के स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर ही उसे जला दिया है। जिससे उठने वाली धुुएं से उस रास्ते पर लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। नगर के अन्नू प्रताप अग्रहरि, विकास, अनुकूल, सन्नी आदि लोगों ने इसका विरोध किया।