फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Problem due to lack of facility for Echo test

Siddharthnagar News: इको जांच की सुविधा न होने से परेशानी

Tue, 16 Dec 2025 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Problem due to lack of facility for Echo test
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मरीज को ऑक्सीजन लगाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग के मरीजों के लिए इको जांच की सुविधा नहीं है। इससे मरीजों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का चक्कर लगाना पड़ता है, जहां अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। इससे मरीजों को लंबी दौड़ के साथ असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में कॉर्डियो के डाॅक्टर नहीं है, इससे मरीजों को निजी अस्पताल में जाना पड़ता है, जबकि कई मरीज मेडिसिन वार्ड में इलाज करवाते हैं, मेडिकल कॉलेज में ह्रदय की जानकारी के लिए ईसीजी की सुविधा तो है, लेकिन कई बार रिपोर्ट में संशय होने पर डॉक्टर इको जांच भी लिख देते है, ऐसे में मरीजों को गोरखपुर का ही चक्कर लगाना व निजी अस्पताल में जाना मजबूरी हो जाती है।
विज्ञापन

मेडिसिन में आम दिनों में हार्ट के पांच से छह मरीज ही आते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम में यह आंकड़ा 25 से 30 करीब पहुंच जाता है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं ओपीडी में आने वाले मरीजों का चिकित्सक परीक्षण करते हैं। हार्ट में दिक्कत मिलने पर ईसीजी व एक्स-रे कराया जाता है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर मरीज को इको की जरूरत होती है, लेकिन अस्पताल में इको जांच के इंतजाम नहीं हैं। इससे मरीजों को सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में रेफर कर दिया जाता है तो कुछ मरीज मजबूरन प्राइवेट सेंटरों से जांच कराते हैं, जिससे उनपर आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed