फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Priyanka gandhi addresing public rally in siddharth nagar

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने सिद्धार्थनगर में की जनसभा, बस्ती जिले में एक झलक के लिए बेताब रहे लोग

Tue, 01 Mar 2022 05:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Mar 2022 05:27 PM IST
सार

प्रियंका ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। कई ऐसे युवा हैं, जो नियुक्तियों की प्रतीक्षा करते-करते उम्र बिता दे रहे हैं।

विज्ञापन
Priyanka gandhi addresing public rally in siddharth nagar
सिद्धार्थनगर में प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़ के छतहरी स्थित वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम मैदान में मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनसभा कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जाति धर्म के आधार पर आई सत्ता जनमानस के लिए नुकसान दायक है। बसपा, सपा और भाजपा जाति धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं लेकिन कांग्रेस धर्म व जाति पर वोट नहीं मांगती।
विज्ञापन


प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। कई ऐसे युवा हैं, जो नियुक्तियों की प्रतीक्षा करते-करते उम्र बिता दे रहे हैं। उधर किसान परेशान हैं, छुट्टा पशु उनके खेत चरे जा रहे हैं और पीएम व सीएम कह रहे हैं कि उन्हें मालूम ही नहीं है कि छुट्टे पशुओं की कोई समस्या थी।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी तो अन्तर्यामी हैं, वो सर्वज्ञानी हैं। सपा व बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि
दोनों पार्टियों ने विपक्ष की भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन नहीं किया। दोनों पार्टियां ध्रुवीकरण के भरोसे सत्ता प्राप्त करना चाहती हैं।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि नौकरी के लिए युवाओं को बाहर न जाना पड़े। युवाओं का पलायन रोका जाए। महिलाएं सशक्त बनें, उन्हें भी नौकरी मिले। ऐसा कानून न बने, जिससे किसान मेहनत करें और फायदा उद्योगपति लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में काबिल युवा वर्ग की संख्या अधिक है, यहां हुनर है लेकिन काम नहीं है, जिससे लोग परेशान हैं। पप्पू चौधरी ने कहा कि किसानों के आंदोलन में किसानों का साथ प्रियंका गांधी ने ही दिया।



 

प्रियंका की एक झलक के लिए रहे बेताब

 बस्ती में मंगलवार को शहर में रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एक झलक पाने को लिए लोग बेताब दिखे। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रियंका ने भी हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

मंगलवार शाम करीब चार बजे शहर के मालवीय रोड स्थित अंबिका प्रताप नारायण पीजी कॉलेज के मैदान पर हेलीकॉप्टर से कांग्रेस की महासचिव उतरीं। रोड शो में प्रियंका को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भारी सुरक्षा के बीच हेलीपैड से वह कार से कंपनी बाग पहुंचीं। यहां से रोड शो शुरू हुआ। रोड शो कंपनी बाग चौराहा से गांधीनगर होते हुए रोडवेज तिराहा पहुंचा।

करीब तीन किलोमीटर के रोड शो में प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम नारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा था। इस दौरान प्रियंका का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नेहरू और गांधी परिवार से जुड़ी शख्सियत को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी तादाद में महिलाएं आई थीं।

स्वागत से अभिभूत प्रियंका लोगों का अभिवादन करतीं रहीं। प्रियंका ने कंपनी बाग में अपने संक्षिप्त संबोधन में प्रदेश में समरसता और खुशहाली के लिए कांग्रेस को वोट करने की अपील की। इस दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed