{"_id":"6721230179300ad52b016e91","slug":"private-group-members-took-away-mobile-fearing-threats-she-was-going-to-commit-suicide-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126513-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निजी समूह वाले ले गए मोबाइल, धमकी से डरकर करने जा रही थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निजी समूह वाले ले गए मोबाइल, धमकी से डरकर करने जा रही थी आत्महत्या
Tue, 29 Oct 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
बांसी। निजी स्वयं सहायता समूह के लोन व वसूली एजेंट की धमकी से डरकर बच्चों के साथ आत्महत्या करने का फैसला किया था। वह लोग मोबाइल भी छीन ले गए थे। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मसिना के पास बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश करने वाली बांसी कोतवाली क्षेत्र के बभनी ताल गांव निवासी जन्नतुननिशा पत्नी जुनेद ने आप बीती बताते हुए कही।
उसने कहा कि उसका पति मेरे ऊपर दबाव बनाकर समूह से रुपया निकाल लिया है, अब समूह की किश्त जमा न होने पर एजेंट मेरे ऊपर दबाव बना रहे हैं। उसने बताया कि सोमवार की सुबह 11 बजे समूह के एजेंट आए और उसका मोबाइल छीन लिए और धमकी दिए कि अगर किश्त अदा नहीं हुई तो मकान में ताला लगवा देंगे। जन्तुन्निशा ने कहा कि जब मैंने कहा कि लोन मेरे पति ने लिया है, उसी से जाकर लो। तब एजेंट ने कहा कि लोन तुम्हारे नाम से है, तुम्हें ही अदा करनी पड़ेगी। जिससे मैं डर गई और बच्चों के साथ बांसी नौगढ़ रोड पर एसएसबी कैंप के पास सड़क पर लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
बताते चले कि सोमवार की दोपहर में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी कैंप के पास सड़क पर बच्चो के साथ लेटकर जन्तुन्निशा ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच वह से गुजर रहे एसडीएम बांसी प्रदीप कुमार यादव व सीओ मयंक द्विवेदी ने उसे समझाकर कोतवाली बांसी भेज दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार की रात यह महिला बच्चों के साथ महिला कांस्टेबल के साथ रही। समझाने के बाद मंगलवार की शाम तीन बजे एसआई विजय प्रकाश दीक्षित व महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा ने जन्तुन्निशा को बच्चों के साथ पुलिस की गाड़ी से घर पर छोड़ दिया।
ये महिलाएं भी हो चुकी हैं ठगी का शिकार : सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 11 में समूह के जालसाजों का शिकार हुई महिला कमला देवी ने बताया की तीन महीने में अनीता नामक महिला ने आवास और पेंशन दिलाने के नाम पर उसके नाम से 11 बैंक से लगभग 5 लाख रुपये लोन निकाल लिया। बरगदही निवासी पीड़ित सुभावती ने बताया की अनीता के साथ सोभनाथ के यहां जाते थे। दिन में कई बार अंगूठा लगवाते थे। बरगदही निवासी पीड़ित मनभावती ने बताया की उसके नाम से 11 बैंकों से रुपये निकाला गया। दयानगर निवासी सीमा ने बताया के उसके नाम से 12 बैंकों से लगभग 4 लाख 65 हजार रुपये निकाला गया।
सभी समूह की 16 महिलाएं को आवास, पेंशन गैस आदि दिलाने के नाम पर लेकर जाती थी। दयानगर निवासी चंद्र कुमारी पत्नी सुरेंद्र ने बताया कि 45 हजार दो बार और 30 हजार एक बार 1 लाख 20 हजार रुपये अंगूठा लगवाकर करीमपुर चौराहे पर सीएससी संचालक के यहां से निकला है। इस मामले में तहरीर मिलते ही पुलिस ने समूह चलाने वाली महिला और उसके सहयोगी को जेल भेज चुकी है।