फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Principal should pay attention to corruption happening in council schools

Siddharthnagar News: परिषदीय विद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर ध्यान दें प्रधान

Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Principal should pay attention to corruption happening in council schools
लोटन। विकास खंड लोटन के सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधान लोगों की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान प्रधानों से परिषदीय विद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर ध्यान देने की बात कही गई। बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कार्यवाही प्रारम्भ करते हुए पिछले बैठक में जो कार्य योजना स्वीकृत हुआ था पढ़कर सुनाया गया। कार्यवर्ष 2023-24 में पन्द्रह करोड़ 44 लाख चौरानबे हजार रुपये से कार्य कराया गया। क्षेत्र पंचायत वर्ष 2023-24 के सापेक्ष 2024-25 में अठारह करोड़ अठारह लाख बहत्तर हजार रुपये का बजट पास हुआ।
विज्ञापन

प्रमुख आशीष सिंह ने स्वच्छता कार्यक्रम, वृद्धा एवं विकलांग, शादी अनुदान, पेयजल व्यवस्था मरम्मत, लघु सिंचाई पर चर्चा की। जिला पं. सदस्य प्रतिनिधि लच्क्षी राम ने लोटन कस्बा सहित कई जगहों की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए परिषदीय विद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार पर प्रधान लोगों को ध्यान देने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व में हुई कार्रवाई को पढ़कर सुनाया गया। तत्पश्चात ध्वनिमत से बजट को पास किया गया। बैठक के दौरान मीरा देवी, अबरार, दिनेश पांडेय, बल्ली, रीता देवी, मंजू, सीताराम, रविन्द्र कुमार,मनोज, रुक्मणी, प्रधान निसार अहमद, सुनील सिंह, फूलचंद, भारत, अरबाज चौधरी, गंगाराम, शंभू जायसवाल, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed