{"_id":"58ac77654f1c1b9e1cb22e23","slug":"pricniple-did-clean-gutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य ने खुद उठाया फावड़ा, साफ की नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य ने खुद उठाया फावड़ा, साफ की नाली
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
सफाई करते प्रधानाचार्य।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कॉलेज गेट पर बह रही नाली की सफाई न होने से हो रही दिक्कतों पर जब जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया तो मंगलवार को प्रधानाचार्य ने खुद फावड़ा उठा लिया। सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर नाली की गंदगी निकाली।
आदर्श ग्राम पंचायत गड़ाकुल में स्थित शिवपति इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर नाली का गंदा पानी कई दिन से बह रहा है। सड़क के किनारे पेड़ कूड़ा-कचरा साफ कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने कई बार लिखित व मौखिक रूप से प्रधान श्याम सुंदर चौधरी को सूचना दी। इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधरी। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे स्कूल गेट से नाली का गंदा पानी विद्यालय परिसर में आता देख प्रधानाचार्य डॉ.नलिनीकांत ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को जाम नाली व कूड़ा-कचरा साफ कराने के लिए बुलवाया। प्रधानाचार्य ने सफाई कर्मचारियों के मिलकर नाली की गंदगी साफ कराई।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य का खतरा ना हो, इसके लिए गेट के सामने गंदगी साफ कराई गई। इस दौरान शिक्षक नेता लालता प्रसाद चतुर्वेदी, सफाई नायक श्रीनिवास, कैलाश, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।