{"_id":"6483672ca833058a6803d7b6","slug":"previous-governments-are-known-for-riots-and-scams-bhupendra-chaudhary-siddharthnagar-news-c-7-1-200486-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगों और घोटालों के लिए जानी जाती हैं पूर्ववर्ती सरकारें : भूपेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगों और घोटालों के लिए जानी जाती हैं पूर्ववर्ती सरकारें : भूपेंद्र चौधरी
Fri, 09 Jun 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
इटवा कस्बे में आयोजित टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम में टिफिन से भोजन करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भ
सिद्धार्थनगर। पूर्ववर्ती केंद्र सरकार में इतने घोटाले हुए कि लगने लगा था कि उनकी अगली कैबिनेट की बैठक जेल में होगी। इतना ही नहीं, पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार में कई बड़े दंगे हुए और सरकार ने दंगाइयों को संरक्षण भी दिया। जबकि वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ विकास हुआ और मुख्यमंत्री योगी के साढ़े छह वर्ष के कार्यकाल में अपराध समाप्त हो गया। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोहिया कला भवन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहीं।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में जनहित की कई योजनाएं संचालित की गईं, जिनका लाभ करोड़ों पात्रों को मिला। कोरोना काल में जहां कई देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा गई, वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार विकास की राह पर है। 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगी। प्रदेश की योगी सरकार में दंगा और अपराध समाप्त हो चुका है। पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं में भेदभाव रहता था, लेकिन भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को बिना भेदभाव के मिल रहा है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का नौ साल बेमिसाल रहा। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश का डंका बज रहा है। देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। आम आदमी के लिए सुविधाएं बेहतर हो रही हैं।
जिला संयोजक कन्हैया पासवान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पवार, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता गुड्डू त्रिपाठी, लवकुश ओझा, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, उपेंद्र प्रताप सिंह, रामभरोसे चौहान, बृज बिहारी मिश्र, आशीष शुक्ल, एमएलसी सुभाष यदुवंश, हेमंत जायसवाल और शिवनाथ चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
घोषणा पत्र के वादों के अनुसार किया कार्य
सिद्धार्थनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इटवा कस्बा में पार्टी की तरफ आयोजित टिफिन चर्चा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य भारतीय संस्कृति व सभ्यता को मजबूत करना है। इसी लक्ष्य के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर, राम जन्म भूमि मंदिर, महाकाल मंदिर कारीडोर व मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर का विकास हो रहा है। हम अपने घोषणा पत्र में किये वादों के अनुसार कार्य करते हैं और इसी का परिणाम है कि राज्य सभा में अनुकूल संख्या होते ही एक झटके में धारा 370 व 35 ए को समाप्त कर दिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, राजेंद्र दुबे, रामबरन यादव, शिवकुमार गिरि मौजूद रहे।