फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pressure cooker lid blows off while cooking; young woman and child scalded.

Siddharthnagar News: खाना बनाते समय कुकर का ढक्कन उड़ा, युवती-बच्ची झुलसीं

Sun, 26 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pressure cooker lid blows off while cooking; young woman and child scalded.
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के पंडित दीनदयाल नगर वार्ड स्थित उत्तर यादव डीह मोहल्ले में शनिवार सुबह खाना बनाते समय कुकर फटने से दो लोग झुलस गए। हादसे में कुकर का ढक्कन तेज धमाके के साथ उड़कर टिन की छत में जा धंसा, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सालिक राम यादव की बहू गुंजा (23) लकड़ी के चूल्हे पर कुकर में दाल पका रही थी। इसी दौरान अचानक अधिक दबाव बनने से उसका ढक्कन तेज धमाके के साथ ऊपर उछल गया।
विज्ञापन

धमाके के साथ कुकर से निकली खौलती दाल की चपेट में आने से गुंजा और पास बैठी ननका (11) झुलस गईं। परिजन ने दोनों का प्राथमिक उपचार कराया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल पन्नालाल यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed