{"_id":"66996c8c9e7369fad90df2d4","slug":"prepare-duallist-a-day-before-and-ensure-distribution-of-call-slip-asha-dr-shailendra-mani-ojha-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121041-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन पहले ड्यूलिस्ट तैयार कर बुलावा पर्ची वितरण सुनिश्चित करें आशा : डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन पहले ड्यूलिस्ट तैयार कर बुलावा पर्ची वितरण सुनिश्चित करें आशा : डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा
Fri, 19 Jul 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के मांधाता में आयोजित टीकाकरण शिविर के औचक निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। टीकाकरण के एक दिन पहले आशा ड्यूलिस्ट तैयार कर बुलावा पर्ची बांटना सुनिश्चित करें। जिससे लाभार्थियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। ये बातें अधीक्षक सीएचसी, सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मांधाता में आयोजित छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र स्थल के औचक निरीक्षण के दौरान कहीं।
निरीक्षण के दौरान एएनएम पूनम, आशा किरण और आंगनबाड़ी मंजू उपस्थित मिलीं। टीकाकरण सत्र में कुल पांच गर्भवती महिलाओं एवं आठ बच्चों को सेवा दी जा चुकी थी। अधीक्षक ने एएनएम पूनम की ओर से दी गई सेवाओं के सत्यापन के लिए बुद्ध प्रिया (25), शर्मिला (22), नीतू (28) की गर्भवती महिला का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, पेट आदि की जांच कर टीकाकरण कार्ड से मिलान किया। कार्य सही पाए जाने पर अधीक्षक ने एएनएम पूनम की तारीफ करते हुए आगे भी नियमानुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण तथा प्रसव पूर्व समय से सभी जांचों को कराने आदि के विषय में जागरूक किया गया। आशा किरन को नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम करने के लिए एवं आशा डायरी पूर्ण करने के लिए तथा टीकाकरण के एक दिन पूर्व ड्यूलिस्ट बनाकर बुलावा पर्ची वितरण के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन