फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Preparations underway to take Kalanamak rice to the global market; District Magistrate issues directives for tie-ups with major brands.

Siddharthnagar News: कालानमक चावल को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, डीएम ने दिए बड़े ब्रांडों से अनुबंध के निर्देश

Fri, 24 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to take Kalanamak rice to the global market; District Magistrate issues directives for tie-ups with major brands.
सीएफसी के जरिये किसानों को मिलेगा लाभ, 1500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य; बाजार दर से 5-10 फीसदी अधिक कीमत पर खरीद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की पहचान कालानमक चावल को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कालानमक चावल और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें किसानों को जोड़ने, उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने और उत्पाद की मार्केटिंग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में सीएफसी के एसपीवी सदस्यों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कालानमक धान का उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने के लिए किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार, अनुबंधित खेती को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक किसान गोष्ठियां आयोजित कराने के निर्देश दिए। साथ ही एसपीवी सदस्य और किसान सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीएफसी निदेशक ने बताया कि आगामी सत्र में 1500 मीट्रिक टन कालानमक धान की खरीद और प्रसंस्करण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सिंगापुर की कंपनी बुद्धा राइस, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और अन्य संस्थाओं के साथ एमओयू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएफसी निदेशक को निर्देशित किया कि कालानमक चावल को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए लूलू मॉल, ब्लिंकिट, बिग बाजार जैसी कंपनियों से संपर्क कर अनुबंध की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए, जिससे सिद्धार्थनगर के इस विशिष्ट उत्पाद की पहुंच देश और विदेश तक हो सके।
बैठक में बताया गया कि एसपीवी सदस्यों और गैर एसपीवी सदस्यों समेत ऐसे किसानों, जिनके पास चार टन से अधिक कालानमक धान उपलब्ध होगा, उनके धान का प्रसंस्करण और परिवहन निशुल्क किया जाएगा। वहीं किसानों को खरीद की गारंटी देने के लिए सीएफसी द्वारा वर्तमान बाजार दर से 5 से 10 प्रतिशत अधिक कीमत (गुणवत्ता और नमी के आधार पर) पर धान खरीदा जाएगा।
सीएफसी से जुड़कर लाभ लेने के इच्छुक कालानमक उत्पादक किसान, उद्यमी और खरीदार-विक्रेता सीएफसी निदेशक अभिषेक सिंह (मो. 6394579962) और ओडीओपी मंडल कंसल्टेंट (मो. 8427824466) से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग शिव शंकर कुमार, अनुराग सिंह, ओडीओपी मंडल कंसल्टेंट तोषेंद्र कुमार मिश्रा, उद्यमी मित्र (इन्वेस्ट यूपी), दीनानाथ, अजय रावत, सुजाता, शिवांस, सीएफसी निदेशक अभिषेक सिंह और एसपीवी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed