{"_id":"6a6267505b48c772c60a985f","slug":"preparations-for-the-kanwar-yatra-have-begun-sales-of-saffron-colored-attire-and-worship-materials-have-increased-in-the-markets-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161705-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू, बाजारों में बढ़ी भगवा वस्त्र और पूजन सामग्री की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू, बाजारों में बढ़ी भगवा वस्त्र और पूजन सामग्री की खरीदारी
Fri, 24 Jul 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। सावन शुरू होने में अब एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में बाबा भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं। डुमरियागंज सहित आसपास के बाजारों में कांवड़ यात्रा से जुड़ी खरीदारी तेज हो गई है। भगवा वस्त्र, गमछा, पूजा सामग्री, जल पात्र और अन्य धार्मिक सामान की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। व्यापारियों को इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
30 जुलाई से सावन माह का शुभारंभ होगा जबकि पहला सावन सोमवार तीन अगस्त को पड़ेगा। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। श्रद्धालु विभिन्न नदियों से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बाजार में इस बार युवाओं की पहली पसंद भगवान भोलेनाथ के चित्र वाली टी-शर्ट और भगवा रंग की पैंट बनी हुई है। इसके अलावा भगवा गमछा, तौलिया, कमर पर बांधने वाले बैग, जल पात्र और तिरंगे की भी अच्छी मांग है। दुकानदारों ने श्रद्धालुओं की जरूरत को देखते हुए विभिन्न डिजाइन और कीमतों में सामान उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
डुमरियागंज के दुकानदार श्याम कसौधन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंगों की टी-शर्ट उपलब्ध हैं। टी-शर्ट और पैंट 200 से 900 रुपये, गमछे 60 से 150 रुपये और कमर पर बांधने वाले बैग 50 से 150 रुपये तक बिक रहे हैं।
पूजा सामग्री विक्रेता गौतम राजवंशी ने बताया कि रुद्राभिषेक के लिए तैयार पूजा किट 180 से 450 रुपये तक उपलब्ध हैं। इसके अलावा बेलपत्र, धतूरा, चंदन, अगरबत्ती, कलश और अन्य पूजन सामग्री की भी मांग बढ़ रही है।
व्यापारियों का कहना है कि सावन शुरू होने और पहले सोमवार के नजदीक आते ही खरीदारी में और तेजी आएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं और श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।