{"_id":"60198b4c8ebc3e31ac38a86b","slug":"preparation-of-chaurichura-shtabdi-programme-siddharthnagar-news-gkp3832231143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में होंगे विविध कार्यक्रम
विज्ञापन
आंबेडकर सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम दीपक मीणा।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव में होंगे विविध कार्यक्रम
डीएम की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की तैयारी बैठक
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में देंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक वर्ष तक होने वाले चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की शुरुआत चार फरवरी से होगी। इसके तहत विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी सफलता के लिए प्रशासनिक अमला भी जुट गया है। अधिकारियों की बैठक कर जिलाधिकारी ने दायित्व सौंपे।
विकास भवन के आंबेडकर सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि शहीद स्मारक स्थलों की साफ-सफाई कराकर कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित हो। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रात: 8:30 बजे स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकालने के निर्देश दिए। प्रात: 10 बजे वंदेमातरम का गायन किया जाएगा। पूर्वाह्न 10:15 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद स्मारकों, शैक्षणिक संस्थाओं तथा अन्य स्थलों पर सायं 5:30 बजे से छह बजे तक पुलिस बैंड के माध्यम से राष्ट्रधुन बजाई जाएगी। सांय 6:30 बजे दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम किया जाएगा। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम सीताराम गुप्ता, एसएसबी कमांडेंट अमित सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, बांसी जगप्रवेश, डुमरियागंज त्रिभुवन, इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव, शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता समेत सभी अधिशासी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
सीडीओ से ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं
सीडीओ ने बांसी ब्लॉक के तेजगढ़ गांव में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। सीडीओ पुलकित गर्ग मंगलवार को तेजगढ़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में होने वाले कार्यक्रम के तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
बांसी ब्लॉक क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव तेजगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में बहुत ही महती भूमिका थी। इस गांव के लोगों ने ब्रिटिश सरकार व स्थानीय सामंतों का पुरजोर विरोध किया था। इसका परिणाम था कि इस गांव को कई बार फूंक दिया गया था। इसके बाद भी गांव के लोग हार नहीं माने अपना विरोध जारी रखे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वारिका प्रसाद यादव के काफी प्रयास से तेजगढ़ गांव में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल व पार्क का निर्माण हुआ। इस स्थल पर चार फरवरी को चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारी का जायजा लेने सीडीओ पुलकित गर्ग पहुंचे और गांव में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद यादव के परिजनों एवं ग्रामवासियों से वार्ता की। गांव के लोगों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया। उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिलाया। गांव के लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी से गांव में जल निकासी के लिए नाली एवं आवास की मांग की गई। ग्रामवासियों की ओर से नलकूप की पाइपलाइन खराब एवं सिंचाई की लिए पानी नहीं मिलने की शिकायत की गई। सीडीओ ने मौके पर जाकर नलकूप का निरीक्षण किया। इसकी मरम्मत कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बांसी जग प्रवेश, बीडीओ सुशील कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत जय प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
अमरगढ़ ताल को शहीद स्थल का दर्जा मिला
चार फरवरी को शहीद स्थल पर होगा लोक गायन
कविता व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। चौरीचौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर शासन की ओर से तहसील डुमरियागंज के शहीद स्थल की सूचना मांगी गई थी। इसमें नगर पंचायत डुमरियागज अन्तर्गत अमरगढ़ ताल शहीद स्थल राजस्व ग्राम माली मैनहा को चिह्नित करते हुए रिपोर्ट भेज दी गई है। जो शहीद स्थल के रूप में चिह्नित भी हो गया है। एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि चार फरवरी को इस स्थल पर भव्य कार्यक्रम लोक गायन, कविता आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। इसी शहीद स्थल की भूमि ब्रिटिश सरकार के नाम थी। उन्होंने कहा कि पीपुल्स इंटर कॉलेज की ओर से गलत तरीके से नाम चढ़वा लिया गया था। इसको कुछ दिन पूर्व निरस्त कर फिर से उत्तर प्रदेश राज्य सरकार में सम्मिलित कर लिया गया था। फिर सरकारी संपत्ति घोषित की गई थी। इस कार्यक्रम के होने से डुमरियागंज के शहीदों का मान सम्मान बढ़ेगा और अमरगढ़ ताल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगा।