फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Preliminary selection of 732 candidates in Rozgar Mahakumbh

Siddharthnagar News: रोजगार महाकुंभ में 732 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

Thu, 29 Oct 2026 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Preliminary selection of 732 candidates in Rozgar Mahakumbh
सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, करौंदा मसिना में तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की 20 कंपनियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद 732 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में आयोजित रोजगार मेले में कुल 1,019 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षिक योग्यता और कौशल के आधार पर साक्षात्कार लिया। इसके बाद 732 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
विज्ञापन

रोजगार महाकुंभ का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और कौशल विकास के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ना था। कार्यक्रम का संचालन हेमंत दूबे ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधक ओपी सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा, कौशल विकास मिशन के अमित और संतोष मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला दिव्यांगजन अधिकारी संदीप मौर्य, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed