फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pradrshan

डीजल, पेट्रोल के दामों पर अंकुश लगाए सरकार: सपा

Sat, 27 Jun 2020 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Pradrshan
डीजल, पेट्रोल के दामों पर अंकुश लगाए सरकार: सपा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डीजल, पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसीलों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को सौंपा। इटवा तहसील में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार तेजी से बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल के मूल्य पर तत्काल अंकुश लगाते हुए बढ़े मूल्य को वापस ले, जिससे किसानों समेत अन्य लोगों को राहत मिल सके। अजय चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याएं, लोगों का पुलिसिया उत्पीड़न करते हुए फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने इटवा तहसील में पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अरविंद ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेता कमरूज्जमा खां, मणेंद्र मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह, गौतम मिश्र, आदि उपस्थित रहे। बांसी में पूर्व विधायक लालजी यादव की अगुवाई में संदेश यात्रा निकाला गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, चमन आरा राईनी, तुफैल अहमद, अमित बख्शी आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज में सपा नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल से संदेश यात्रा निकाली गई। इस दौरान तोताराम वर्मा रघुनंदन पांडेय, अजय वर्मा, अफसर रिजवी, नेहाल वकील आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed