फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pradhan will read the book of Panchayati Raj system

पंचायती राज व्यवस्था का ककहरा पढ़ेंगे प्रधान

Wed, 15 Sep 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Pradhan will read the book of Panchayati Raj system
पंचायती राज व्यवस्था का ककहरा पढ़ेंगे प्रधान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ग्राम प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था के बारे जागरूक किया जाएगा। उनके कार्य और दायित्व के बारे में अहम जानकारियां दी जाएंगी। जिले के 14 ब्लॉकों के 1136 ग्राम प्रधानों को एक माह के भीतर अनावासीय प्रशिक्षण के तहत उन्हें ककरहा सिखाया जाएगा।
इसके साथ ही पंचायती राज व्यवस्था में निहित कार्यप्रणाली के साथ ही सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने का निर्णय लिया गया है। शासन स्तर से ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, विभागीय योजनाओं तथा अन्य विषयों पर जागरूक किया जाएगा। जिला पंचायत राज विभाग ने जिले के 14 विकास खंडों की 1136 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के प्रशिक्षण के लिए ब्लॉक स्तरीय समय-सारिणी भी जारी कर दी है। इसके तहत बांसी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण 15 सितंबर को हुआ। 16 सितंबर को भी प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

बढ़नी में 17 और 18 सितंबर, भनवापुर में 20 से 22 सितंबर, बर्डपुर में 23 सितंबर, डुमरियागंज में 23 से 27 सितंबर, इटवा में 28 और 29 सितंबर, जोगिया में 30 सितंबर से एक अक्तूबर, खेसरहा में चार और पांच अक्तूबर, खुनियांव में छह से आठ अक्तूबर, लोटन में नौ से 11 अक्तूबर, मिठवल में 12 से 15 अक्तूबर, नौगढ़ में 16 और 17 अक्तूबर, शोहरतगढ़ में 18 से 20 अक्तूबर, उसका बाजार में 21 अक्तूबर को प्रशिक्षण की तिथि तय की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श ने बताया कि तय समय-सारिणी के अनुसार ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed