{"_id":"650215b855ad8140840ed2b9","slug":"power-sub-station-siddharthnagar-news-c-7-gkp1006-304456-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिव्य नगर में एक हजार वर्गमीटर जमीन पर बनेगा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिव्य नगर में एक हजार वर्गमीटर जमीन पर बनेगा उपकेंद्र
विज्ञापन
छह हजार उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर मिलेगी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिव्य नगर में एक हजार वर्गमीटर जमीन पर नया बिजली उपकेंद्र बनेगा। इससे छह हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर बिजली मिलने लगेगी। नए उपकेंद्र पर 17 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यालय और कंट्रोल रूम भी बनेगा।
दो बिजली उपकेंद्र के लिए जमीन की तलाश थी। दिव्य नगर मे जमीन मिल गई है। उपकेंद्र के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। जबकि बिछिया में जमीन नहीं मिलने के कारण यहां उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है। अब शाहपुर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाकर बिछिया क्षेत्र को निर्बाध बिजली देने की व्यवस्था की जाएगी। दरअसल, अक्तूबर 2020 में दिव्यनगर और बिछिया में उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया था। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि जल्द ही दिव्य नगर उपकेंद्र का काम शुरू कर दिया जाएगा।