फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power cuts begin as soon as evening falls.

Siddharthnagar News: शाम होते ही शुरू हो जाती है बिजली कटौती

Sun, 13 Sep 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Power cuts begin as soon as evening falls.
घोसियारी। बांसी तहसील क्षेत्र के खैरटिया पावर हाउस से जुड़े उपभोक्ताओं को इन दिनों शाम होते ही अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रोस्टिंग के नाम पर रात में पांच से छह घंटे बिजली काटी जा रही है। इससे उमस भरी गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार मिश्र, डब्बू मिश्र, पुसई तिवारी, रामहित और कृष्ण कुमार तिवारी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय बिजली कटने से महिलाओं को भोजन बनाने में दिक्कत होती है। वहीं, बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुजुर्गों को भी उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रात में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जहरीले जीव-जंतुओं का भी भय बना रहता है। अंधेरे में घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो जाता है। लोगों का कहना है कि लगातार कई घंटे की कटौती के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से रात में होने वाली लंबी बिजली कटौती पर रोक लगाकर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई खैरटिया दिनेश कुमार ने बताया कि रोस्टिंग का ऊपर से आदेश है, जिसके अनुसार कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed