फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power cuts are becoming a villain in studies

पढ़ाई में खलनायक बन रही बिजली कटौती

Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में अब गिने-चुने दिन शेष रह गए हैं। परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए छात्र-छात्रा दिन-रात एक कर तैयारी में जुटे हुए हैं। मगर बिजली की अघोषित कटौती उनकी पढ़ाई में खलनायक साबित हो रही है।
विज्ञापन


आपूर्ति का कोई शेड्यूल न होने से छात्र-छात्रा परेशान हैं। सुबह और शाम के समय पढ़ाई नहीं हो पा रही। बच्चों को ढिबरी की रोशनी में किताबों में आंख गड़ानी पड़ रही है।
विज्ञापन


आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होने से परीक्षार्थी जहां परेशान हैं, वहीं अभिभावकों में भी विभाग के रवैए को लेकर गुस्सा बना हुआ है।बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है। छात्र-छात्रा पूरे मनोयोग से पढ़ाई में लगे हुए हैं। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, बिजली की कटौती बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरा फीडर से जुड़े 103 गांवों में आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कई दिनों से बिजली सुबह 9 बजे आती है और शाम 3 बजे गुल हो जाती है। इसके बाद पूरी शाम और रात क्षेत्रवासी बिजली को तरसते रहते हैं।

बीच में कभी-कभी एक-दो घंटे के लिए आपूर्ति हो भी जाए तो वोल्टेज सही न होने से कोई खास लाभ नहीं मिल पाता। बिजली कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी बोर्ड की परीक्षा देने वाले बच्चों को हो रही है।


बच्चों का कहना है कि रात में सो जाने के बाद न जाने कब बिजली आती है और सुबह उठने से पहले ही गुल हो जाती है। ऐसे में पढ़ाई कैसे कर पाएंगे। इस संबंध में पथरा फीडर के जेई उमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि कंट्रोल रूम से जो भी बिजली मिल रही है, उतनी आपूर्ति दी जा रही है। आपूर्ति का शेड्यूल उच्च स्तर पर निर्धारित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed