फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Potential patients will be identified door-to-door, emphasis on testing

Siddharthnagar News: घर-घर जाकर होगी संभावित मरीजों की पहचान, जांच पर जोर

Sat, 16 May 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Potential patients will be identified door-to-door, emphasis on testing
सीएचसी इटवा में सौ दिवसीय टीबी अभियान को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

इटवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में शुक्रवार को टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सौ दिवसीय टीबी अभियान के तहत आशा और संगिनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेश मिश्रा ने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान में आशा और संगिनी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सौ दिवसीय कार्ययोजना की सफलता से टीबी रोग के उन्मूलन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत टीबी मरीजों की पहचान, संक्रमण की रोकथाम और उच्च जोखिम वाले समूहों की त्वरित जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुरेश मिश्रा ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, मधुमेह मरीजों और सक्रिय टीबी मरीजों के निकट संपर्क में रहने वाले लोगों की एक्सरे और बलगम जांच कराई जाएगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से भी लोगों को जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निक्षय पोषण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि टीबी मरीजों को पौष्टिक भोजन के लिए प्रतिमाह 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान और टीबी निवारक उपचार को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है। बैठक में वीपीसीएम शिव शंकर वरुण सहित आशा और संगिनी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed