फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Postcard has send to PM by students

बच्चों ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड

Thu, 09 Dec 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Postcard has send to PM by students
बच्चों ने प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में पोस्टकार्ड अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय व वंदे मातरम् के गगनभेदी जयकारों के साथ किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत डाक विभाग, संचार मंत्रालय ने शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा शिक्षा मंत्रालय के साथ 75 लाख पोस्टकार्ड अभियान का प्रस्ताव किया है। इसके अनुसार यह अभियान दिनांक 1 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 तक चल रहा हाई। यह अभियान सभी विद्यालयों की कक्षा 4 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के नाम से स्वतंत्रता संग्राम में गुमनाम नायक तथा आजादी के स्वर्ण जयंती 2047 तक मेरी दृष्टि में भारत विषय पर हिंदी, इंग्लिश अथवा किसी भी अनुसूचित भाषाओं में पोस्टकार्ड में लिखना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार के नेतृत्व में इसका शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर कामराज चौधरी, एसपीएम शरद कुमार सिंह, अखिलेश मिश्र, नीरज कुमार, विद्यालय निदेशक श्वेता कुमार, अंकुश, यश, रामनाथ, आकांक्षा, ताजीम, गौरी, सुखप्रीत, आस्था, शौर्य, दिव्या, आराधना, राजेश, सालेहा, आदर्श आदि बच्चों का प्रदर्शन अच्छा होने के बाद इनके नाम प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया।

पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
शोहरतगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को उदयराजगंज कदवा बाजार स्थिति पोस्ट ऑफिस द्वारा ठाकुर बेनी माधव हाईस्कूल व जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदयराजगंज चिल्हिया में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता के गुमनाम नायक, भविष्य की योजना और मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार लिखकर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजेंगे। पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता में ठाकुर बेनी माधव हाईस्कूल के कक्षा चार से हाईस्कूल तक पांच सौ व जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदयराजगंज के कक्षा पांच से इंटर साढ़े तीन सौ छात्र-छात्राओं ने पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान उदयराजगंज पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर अरशद बानो, डिप्टी पोस्टमास्टर सिद्धार्थनगर एआर खां, अमित तिवारी, रजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed