फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Posh colonies were targeted by robbers

डकैतों के निशाने पर थीं पॉश कॉलोनियां

Sat, 16 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
डकैत गिरोह का पहला निशाना पॉश कालोनियां होती थीं। डकैतों ने लखनऊ की पॉश कालोनियां में सात घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


जब वहां पुलिस का दबाव बढ़ा तो बहराइच, फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर होते हुए सिद्धार्थनगर तक गतिविधियां बढ़ा दीं। शनिवार को पुलिस लाइंस में खुलासे के दौरान डीआईजी ने बताया कि डकैतों के खिलाफ थाना गोमतीनगर में दो स्थानों पर लूट के दौरान पांच लोगों को घायल करने।

थाना चिनहट में दो स्थानों पर डकैती में दो को घायल करने, जानकीपुरम में डकैती के बीच हत्या करने, थाना गुडंबा में लूट के अलावा एक शख्स को घायल करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


गोरखपुर के थाना बेलीपार में डकैती के दौरान एक की हत्या और पांच लोगों को घायल करने, थाना पिपराइच में लूट के बीच सात लोगों को घायल करने का केस दर्ज है।

बस्ती के थाना रुधौली में लूट के साथ 14 को घायल करने, बहराइच में कोतवाली देहात क्षेत्र के पांच पर घातक हमला करने और फैजाबाद कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या में लूट के साथ एक हत्या व 14 को घायल करने का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के ढेबरूआ थाना क्षेत्र में लूट,दो हत्या व दो लोगों को घायल करने, सदर थाना क्षेत्र में लूट के साथ एक हत्या व सात लोगों को घायल करने, इटवा थाना क्षेत्र में लूट, लोगों को घायल करने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed