{"_id":"60f852c68ebc3e73587ccff3","slug":"political-stir-intensifies-when-pm-s-program-is-fixed-siddharthnagar-news-gkp4026980188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का कार्यक्रम तय होने पर राजनैतिक हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का कार्यक्रम तय होने पर राजनैतिक हलचल तेज
विज्ञापन
पीएम के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर बीएसए ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेते सांसद जगदंबिका
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम का कार्यक्रम तय होने पर राजनैतिक हलचल तेज
सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने 30 जुलाई को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिले में राजनैतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउंड बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जनसभा के लिए मंच, दर्शक दीर्घा समेत सुरक्षा आदि बिंदुओं पर जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए।
जिले समेत नौ जिलों में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए उन्होंने बुद्ध भूमि को चुना है। पीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद से प्रशासनिक अमलों के साथ ही राजनैतिक गलियारे में भी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने डीएम दीपक मीणा, एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी के साथ बीएसए ग्राउंड का निरीक्षण किया। यहां कई अहम बिंदुओं पर जानकारी ली।
बाद में उन्होंने प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। इससे पहले सांसद जगदंबिका पाल ने भी डीएम, एसपी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, भाजपा नेता एसपी अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, कन्हैया पासवान, घनश्याम मिश्रा, विकास पांडेय, आशीष शुक्ला भी साथ रहे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल हुई खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 जुलाई को जिले में आगमन की खबर बुधवार को सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सदर विधायक श्यामधनी राही, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अमर उजाला की खबर को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है।
सफलता के लिए ताकत से जुटी भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर भव्य स्वागत के साथ ही ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा जिला इकाई भी जुट गई है। जिलाध्यक्ष गोविंद माधव की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी समेत मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के बीच भारी संख्या में कार्यकर्ताओं, नागरिकों को जुटाया जाएगा।