{"_id":"662d3b5a58593ad3dd067c66","slug":"political-activity-will-increase-in-the-district-with-the-filing-of-nominations-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116493-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पर्चा दाखिला के साथ ही जिले में बढ़ जाएगी राजनीतिक सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पर्चा दाखिला के साथ ही जिले में बढ़ जाएगी राजनीतिक सरगर्मी
Sat, 27 Apr 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 अप्रैल से छह मई तक होगा डुमरियागंज लोकसभा सीट पर नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले की एकमात्र डुमरियागंज लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल से छह मई तक कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन होगा। इसके साथ ही भाजपा, सपा और बसपा समेत अन्य दलों के नेताओं के चुनाव प्रचार में आने से जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ जाएगी। भाजपा प्रत्याशी का पर्चा दाखिला एक मई को व सपा प्रत्याशी का पर्चा दाखिला चार मई को है, जबकि बसपा प्रत्याशी के पर्चा दाखिला की तिथि निर्धारित नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी के पर्चा दाखिला के दिन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम का कहना है कि प्रत्याशी के पर्चा दाखिला के बाद प्रचार के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का कार्यक्रम जिले में होगा।
वहीं, सपा प्रत्याशी के पर्चा दाखिला के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव शिवपाल यादव के आगमन की चर्चा है। जानकार कहते है कि वैसे तो तीनों दलों के प्रत्याशी तय होने के साथ उनके लगातार जनसंपर्क से जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है, लेकिन पर्चा दाखिला के साथ ही जिले में बड़े नेताओं के आगमन से राजनीतिक सरगर्मी बढ़नी तय है।