{"_id":"6786a18acb51e50a98041758","slug":"policeman-reached-sdm-court-in-an-intoxicated-state-video-goes-viral-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-130758-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नशे की हालत में एसडीएम कोर्ट पहुंचा सिपाही, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नशे की हालत में एसडीएम कोर्ट पहुंचा सिपाही, वीडियो वायरल
विज्ञापन
: शोहरतगढ़ का मामला, जोगिया कोतवाली में तैनात है सिपाही
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। एसडीएम कोर्ट में मंगलवार को एक आरोपी को पेश कराने आए सिपाही के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जोगिया कोतवाली में तैनात इस सिपाही के न्यायालय में आने से पहले आरोपी को लेकर बाजार में टहलने की भी चर्चा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
जोगिया उदयपुर थाने में तैनात एक सिपाही मंगलवार को शोहरतगढ़ एसडीएम कोर्ट में एक आरोपी की पेशी कराने के लिए लेकर आया था। पेशी होने के बाद उसे जमानत या जेल होनी थी, लेकिन सिपाही तहसील में आने की बजाय उसको बहुत देर तक शोहरतगढ़ कस्बे में घुमाता रहा। जब कुछ देर बाद तहसील पहुंचा, तो आरोपी की जमानत देने आए लोगों ने सिपाही से पूछा कि उसे कहां लेकर घूम रहे थे। उसके बाद वह नशे की हालत में बोलने लगा। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जोगिया उदयपुर थानाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिस समय लोग वीडियो बना रहे थे। उस समय सिपाही पान खाया था। उस दौरान उसकी जबान पान खाने से लड़खड़ा रही थी। सिपाही नशे की हालत में था, इसकी जानकारी नहीं है।