{"_id":"69d7f9c326e1df13c3048e9b","slug":"policeman-injured-in-collision-with-uncontrolled-vehicle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156354-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से सिपाही घायल
Fri, 10 Apr 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
पथरा। स्थानीय क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर रेहरा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित वाहन ने पुलिसकर्मी सुरेश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे एंबुलेंस से पीएचसी बांसी में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना बृहस्पतिवार सायं चार बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर के थाना धनघटा के पौली गांव निवासी पुलिसकर्मी सुरेश डुमरियागंज न्यायालय में तैनात है। बृहस्पतिवार को वह अपनी बाइक से बांसी से डुमरियागंज लौट रहे थे। अभी वह पथरा थाना क्षेत्र के रेहरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ा