फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police started investigation, took statements of victim women again

Siddharthnagar News: पुलिस ने शुरू की जांच, पीड़ित महिलाओं का दोबारा लिया बयान

Mon, 20 Jan 2025 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police started investigation, took statements of victim women again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेसरहा। गरीब महिलाओं को बेहतर जीवन की उम्मीद दिखाकर लोन देकर फंसाने वाले फाइनेंस कंपनियों का जिले में नेटवर्क फैला है। जो महिलाओं के कागजात में हेराफेरी करके एक बार हस्ताक्षर में कई खातों से लोन करा दे रहे हैं, और उनका आर्थिक व मानसिक रूप से शोषण कर रहे हैं।
खेसरहा, बर्डपुर और लोटन ब्लॉड क्षेत्र में इनका तगड़ा नेटवर्क है। जो शोषण करने का कार्य कर रही है, लेकिन अब पुलिस ने इन पर कार्रवाई के लिए कागजों को ढूंढना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के ढोला गाढ़ा गांव में उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कागजात लेने के साथ ही महिलाओं से दोबारा बयान दर्ज किया है। कागजात के बारे में जानकारी ली है। कुछ लोग पुलिस के निशाने पर हैं, जल्द ही इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के क्षेत्र के नासिरगंज गांव के टोला ढोलगाढ़ा गांव में लगभग पांच वर्ष पूर्व माइक्रो फाइनेंस कंपनियों गांव में पहुंचकर दलित बस्ती के महिलाओं को रोजगार के लिए कम ब्याज पर कर्ज देने का प्रचार किया। उनके बातों में आकर गांव की लगभग 15 से 20 महिलाओं ने उत्कर्ष कंपनी से 20 से 30 हजार का पहला लोन लिया।
कंपनी द्वारा लोन देने की शर्त में केवल आधार कार्ड व फोटो ही लिया जाता था। लोन देने के बाद कंपनी से संबंधित लोग इंश्योरेंस व अन्य खर्च के लिए अच्छा खासा रकम ले लेते हैंं, बाकी रुपये उपभोक्ता को मिल जाते थे।
यह जानकारी महिलाओं को तब हुई, जब बड़ी रकम कर्ज होने और वसूली करने के लिए एजेंट दबाव बनाने लगे। दिन रात वसूली के दबाव में महिलाएं परेशान हो गई। वह शिकायत करने के लिए थाने पर पहुंच गई। पुलिस को शिकायत दर्ज करवाया। कुछ कागजात लिए, अब पुलिस टीम गांव गई थी। जहां पर कुछ महिलाओं से बात हो पाई और जानकारी ली। दोबारा फिर गांव पहुंचकर बयान और साक्ष्य लेने की बात बताई है।

क्योंकि अधिकांश महिलाएं खेत और अन्य जगह थीं, इसलिए पुलिस से बात नहीं हो पाई। पुलिस को कुछ कागजात मिले हैं, जिसकी जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed