{"_id":"69b465664933d97355051063","slug":"police-raid-on-blood-bank-employees-being-questioned-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1021-176921-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ब्लड बैंक पर पुलिस का छापा कर्मचारियों से हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ब्लड बैंक पर पुलिस का छापा कर्मचारियों से हो रही पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनूघाट। देवरिया कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर शुक्रवार की एक ब्लड बैंक पर पुलिस ने छापा मारा। वहां से 6 कर्मचारियों से कोतवाली में पूछताछ चल रही है। इस ब्लड सेंटर पर कम उम्र के लड़कों से खून निकलवाकर बेचने का आरोप है।
देवरिया शहर निवासी सत्यम यादव ने शुक्रवार को लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर कहा है कि 21 फरवरी को दबंगों ने गोली मारने की धमकी देकर ब्लड निकलवाया था। ब्लड बैंक से उन लोगों की पहले से सांठगांठ थी। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर में पहुंचकर ब्लड बैंक के कर्मियों से मामले की जानकारी ली। मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि एक ग्रुप जिले में सक्रिय है, जिसने कम उम्र के बच्चों को बहला फुसला कर ब्लड निकलवाया है। अस्पताल में उपस्थित कर्मचारियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ बोलने से मना कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लड बैंक को खुले अभी तीन से चार महीने ही हुआ है। सेंटर को चलाने वाले लोग कोई आगरा और अंबेडकरनगर के निवासी हैं और प्रदेश में कई और जगहों पर इस तरह के सेंटर चलाते हैं।
विज्ञापन
कोतवाल राकेश राय ने बताया कि पीड़ित की सूचना और वायरल वीडियो के आधार पर सोनूघाट स्थित ब्लड सेंटर पर पहुंचकर मौके पर कर्मियों से पूछताछ की गई। सभी को कोतवाली लाया गया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई होगी।